पठानकोट में ग/नपॉइंट पर XUV500 लूट के बाद गुरदासपुर में अलर्ट

बाबरी बाईपास हाईटेक नाके पर वाहनों की जांच तेज

PUNJAB DESK : पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर सुजानपुर के नजदीक हथियारबंद बदमाशों द्वारा गनपॉइंट पर सफेद महिंद्रा XUV500 लूटने की घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में पुलिस सतर्क हो गई है। वारदात के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंटरस्टेट बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया है। इसी कड़ी में गुरदासपुर के बाबरी बाईपास स्थित हाईटेक नाके पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, लूटी गई सफेद महिंद्रा XUV500 का रजिस्ट्रेशन नंबर PB35AA-9902 है। यह गाड़ी बमियाल निवासी एक व्यक्ति के नाम पर दर्ज बताई जा रही है। हथियारबंद बदमाश गनपॉइंट पर वाहन छीनकर फरार हो गए थे।

गुरदासपुर-जम्मू-अमृतसर हाईवे पर पुलिस की सख्ती

घटना के बाद गुरदासपुर-जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। बाबरी बाईपास के हाईटेक नाके पर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि लूटी गई गाड़ी को दूसरे इलाके में पहुंचने से पहले ट्रेस किया जा सके।

सीमावर्ती रास्तों पर बढ़ाई गई चौकसी

पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अलर्ट के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रख रही है। फिलहाल लूटी गई XUV500 और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *