पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मोहाली में EVM और VVPAT मशीनों की पहली जांच पूरी

PUNJAB DESK : पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) जिले में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) की गई। यह प्रक्रिया जिला चुनाव अधिकारी आदित्य दच्चवाल की निगरानी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हुई जांच

जिला चुनाव अधिकारी आदित्य दच्चवाल ने बताया कि EVM और VVPAT मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अनिवार्य प्रक्रिया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आगामी चुनावों में केवल पूरी तरह से कार्यशील और चुनाव के लिए तैयार मशीनों का ही इस्तेमाल किया जाए।

BEL के अधिकृत इंजीनियरों ने की जांच

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह जांच जिला चुनाव अधिकारी की निगरानी में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा की गई। इस प्रक्रिया में मशीनों की कार्यक्षमता और उनकी चुनावी उपयोग के लिए उपयुक्तता की जांच की गई।

जांच में सही पाई गई मशीनें ही होंगी इस्तेमाल

आदित्य दच्चवाल ने कहा कि फर्स्ट लेवल चेकिंग में सही पाई जाने वाली EVM और VVPAT मशीनों को आगामी विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा। पूरी जांच प्रक्रिया भारतीय चुनाव आयोग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पूरी की गई। इस प्रक्रिया को 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *