PUNJAB DESK : शहर के संविधान चौक पर देर रात शराब कारोबार से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद की वजह शराब की 40 से 50 पेटियां और एक गाड़ी बताई जा रही है।
शराब ठेकेदार अविनाश पिपलानी ने कुनाल सहगल और शिवम चौहान उर्फ तोता पर गाड़ी और शराब ले जाने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा और देर रात संविधान चौक पर आमना-सामना हो गया। इस दौरान हुई झड़प में अविनाश पिपलानी का पार्टनर सुरिंदर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जोहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोप सामने आए हैं। पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।









