POL ITICAL DESK : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह के निजी मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप कॉल के जरिए धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर केजरीवाल की बेटी हर्षिता को जान से मारने की चेतावनी दी।
व्हाट्सऐप कॉल के जरिए दी गई धमकी
मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक जरनैल सिंह के मोबाइल पर आई कॉल में कॉलर का नाम ‘H’ दिखाई दे रहा था। कॉल के दौरान कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताकर धमकी दी गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मोहाली पुलिस के साइबर विंग ने केस दर्ज किया है।
7 करोड़ रुपये की मांग, बेटी को निशाना बनाने की धमकी
शिकायत में बताया गया है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने 7 करोड़ रुपये देने की मांग की। कथित तौर पर पैसे नहीं देने की स्थिति में अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने अपना संबंध लॉरेंस बिश्नोई से होने का दावा किया।
मोहाली साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की शिकायत मिलने के बाद मोहाली पुलिस के साइबर विंग ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब व्हाट्सऐप कॉल और कॉल करने वाले की पहचान से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट होना बाकी है कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है या नहीं। पुलिस जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।









