5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
ENTERTAINMENT DESK : रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने रविवार को नवरात्र के अवसर पर नया पोस्टर साझा करते हुए बताया कि फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग दशहरे से शुरू होने की जानकारी भी दी गई है।
नए पोस्टर में नजर आई मुख्य स्टारकास्ट
फिल्म के नए पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। वहीं, सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।
दो भागों में बनेगी ‘रामायण’
‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। पहले भाग के बाद दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ए.आर. रहमान और हंस जिमर संभाल रहे हैं, जबकि इसके विजुअल इफेक्ट्स पर भी बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है।
दशहरे पर बुक कर सकेंगे टिकट
निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरे से शुरू होगी। रिलीज डेट और बुकिंग की घोषणा के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किए जाने की योजना का हिस्सा है।









