जालंधर में सड़क हादसे के बाद साहिल ने तोड़ा दम, परिजनों ने थाना-4 का किया घेराव

PUNJAB DESK :  शहर के शक्ति नगर में डॉक्टर बंसल के बाहर हुए सड़क हादसे में घायल युवक साहिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने थाना नंबर-4 का घेराव कर धरना दिया। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बजाय उन्हें साहिल का अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव दिया जा रहा है।

दोस्त ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

मृतक के दोस्त संगम ने बताया कि सड़क हादसे में साहिल की मौत हो गई। उनका आरोप है कि परिवार और दोस्त अपने स्तर पर आरोपी की तलाश कर पुलिस को जानकारी दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इसी को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर धरना लगाया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

एक्टिवा और बुलेट की हुई थी टक्कर

थाना प्रभारी अजमेर लाल के अनुसार, हादसा एक्टिवा और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच टक्कर के कारण हुआ था। दुर्घटना में घायल साहिल को इलाज के लिए अरमान अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में हर्ष अरोड़ा, पुत्र प्रवीण अरोड़ा, निवासी मखदूमपुरा को नामजद किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों की नाराजगी के बीच मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *