पंजाबी गायक और गीतकार गिल रौंटा अकाली दल (वारिस पंजाब दे) में शामिल, पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

POLITICAL DESK : पंजाबी गायक और गीतकार गिल रौंटा अकाली दल (वारिस पंजाब दे) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बापू तरसेम सिंह, वरिष्ठ नेता और दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली तथा सांसद सरबजीत सिंह खालसा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने के बाद गिल रौंटा ने कहा कि वह पंजाब, पंजाबी भाषा और पंजाबी संस्कृति को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से आम लोगों के मुद्दों को उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस मौके पर विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने गिल रौंटा का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतों का संगठन में शामिल होना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उनके मुताबिक, पार्टी पंजाबी भावनाओं और लोगों की उम्मीदों को आवाज देने के उद्देश्य से काम कर रही है। गिल रौंटा के पार्टी में शामिल होने के दौरान अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *