निर्माणाधीन चैरिटेबल अस्पताल पर चला प्रशासन का पीला पंजा, जल्द इमारत होगी सील

PUNJAB DESK : कपूरथला रोड स्थित बस्ती बावा खेल में निर्माणाधीन चैरिटेबल अस्पताल के खिलाफ पुलिस और नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। प्रशासन ने अस्पताल की इमारत के कुछ हिस्सों को गिराया। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि यह इमारत अमनदीप सिंह की है और इसके निर्माण को लेकर नगर निगम की ओर से पहले नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, अमनदीप सिंह के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले एनडीपीएस एक्ट और एक मामला आर्म्स एक्ट के तहत है। उन्होंने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले अमनदीप सिंह की दुकान पर की गई रेड के दौरान एक लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद हुई थीं।

सीपी ने आरोप लगाया कि नशीली दवाइयों की बिक्री से अर्जित कथित काली कमाई से यह इमारत तैयार की जा रही थी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की योजना इस इमारत को जल्द फ्रीज करने और यहां सरकारी इमारत बनाने की है।

चरणबद्ध तरीके से होगी कार्रवाई

सतिंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल इमारत के कुछ हिस्से पर कार्रवाई की गई है, जबकि आगे चरणबद्ध तरीके से पूरी इमारत पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अमनदीप सिंह और उसके पिता के मेडिकल लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, जून महीने में डिवीजन नंबर-1 क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई झड़प के मामले में भी अमनदीप सिंह जेल में बंद है। पुलिस ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *