अन्नमोल गगन मान की एक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलकों में चर्चा, ‘किश्ती में छेद’ वाले संदेश के क्या हैं मायने?

PUNJAB DESK : आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान की सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में है। फेसबुक पर लिखे गए उनके संदेश में रिश्तों, भरोसे और मुश्किल वक्त में साथ निभाने वाले लोगों को लेकर एक गहरी बात कही गई है। अनमोल गगन मान ने अपनी पोस्ट में किश्ती का उदाहरण देते हुए लिखा कि कभी-कभी यह जताना भी जरूरी हो जाता है कि आपकी नाव में छेद है, ताकि वे लोग खुद ही उससे बाहर चले जाएं जो आपके साथ सफर जारी रखने के काबिल नहीं हैं।

उनके इस संदेश को सोशल मीडिया पर अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है। पोस्ट का भाव यह है कि कठिन परिस्थितियां लोगों की असलियत सामने ला देती हैं और ऐसे समय में पता चलता है कि कौन वास्तव में आपके साथ खड़ा है। हालांकि, विधायक ने अपनी पोस्ट में किसी व्यक्ति, राजनीतिक घटनाक्रम या विशेष विवाद का नाम नहीं लिया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनका इशारा किस परिस्थिति या किस संदर्भ की ओर था। फिलहाल उनकी इस पोस्ट को लेकर चर्चाएं जारी हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *