‘Rise And Fall 2’ को मिला विजेता, शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी

35 लाख रुपये की इनामी राशि बाढ़ पीड़ितों को करेंगे दान

ENTERTAINMENT DESK : रियलिटी शो Rise And Fall Season 2 का छह सप्ताह का सफर आखिरकार समाप्त हो गया है। शो के फिनाले में राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ उन्हें चमचमाती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये की इनामी राशि मिली है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए गए इस शो में अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अभिनेता गौतम गुलाटी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

छह सप्ताह के मुकाबले के बाद शहजाद बने विजेता

शहजाद पूनावाला ने पूरे सीजन में अपनी रणनीति, बेबाक अंदाज और खेल के दौरान लिए गए फैसलों से दर्शकों का ध्यान खींचा। शो की शुरुआत में उनका स्वरा भास्कर के साथ विवाद भी काफी चर्चा में रहा था, लेकिन बाद में दोनों के बीच दोस्ती देखने को मिली। इसके अलावा प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उनकी नोकझोंक और गौतम गुलाटी के साथ बदलते समीकरण भी शो के प्रमुख आकर्षण रहे। शुरुआती दौर में शिवेत तोमर के साथ उनकी बहस ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

प्रियंका दूसरे और गौतम तीसरे स्थान पर रहे

फिनाले में छह प्रतियोगियों ने जगह बनाई थी। इनमें शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, करण पटेल और निहारिका तिवारी शामिल थे। अंतिम मुकाबले में प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि गौतम गुलाटी तीसरे नंबर पर रहे। स्वरा भास्कर चौथे और करण पटेल पांचवें स्थान पर रहे।

जीत की रकम बाढ़ प्रभावित लोगों को करेंगे दान

शो जीतने के बाद शहजाद पूनावाला ने एक अहम घोषणा भी की। उन्होंने 35 लाख रुपये की पूरी पुरस्कार राशि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने की बात कही है। रिपोर्टों के अनुसार, यह सहायता बिहार और असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए दी जाएगी। उनकी इस घोषणा की वजह से जीत के बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

क्या है ‘Rise And Fall’ शो का कॉन्सेप्ट?

Rise And Fall एक रियलिटी शो है, जिसमें प्रतियोगियों को उनकी स्थिति के आधार पर दो समूहों में बांटा जाता है। एक समूह के सदस्य आलीशान पेंटहाउस में रहते हैं, जबकि दूसरे समूह को बेसमेंट में रहकर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। शो में प्रतिभागियों को अपनी रणनीति, मेहनत और आपसी समीकरणों के दम पर आगे बढ़ना होता है। इस सीजन में वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *