ENTERTAINMENT DESK : फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस समारोह में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गईं। वह कथित बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ पार्टी में पहुंचीं। दिलचस्प बात यह रही कि उनके पूर्व पार्टनर और अभिनेता अर्जुन कपूर भी इसी समारोह में शामिल हुए। मलाइका की पार्टी में मौजूदगी के साथ हर्ष मेहता और अर्जुन कपूर की एक ही कार्यक्रम में उपस्थिति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, दोनों के बीच किसी मुलाकात या बातचीत की कोई पुष्टि सामने नहीं आई है।
गुलाबी लहंगे में दिखा मलाइका का ग्लैमरस अंदाज
पार्टी के लिए मलाइका अरोड़ा ने गुलाबी और सफेद रंग का चमकदार लहंगा चुना। इसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस और खूबसूरत रिंग्स पहनकर अपने लुक को पूरा किया। कार्यक्रम में उन्होंने पहले अकेले कैमरों के सामने तस्वीरें खिंचवाईं और बाद में फिल्मी दोस्तों के साथ भी पोज दिए। वहीं, हर्ष मेहता पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। बताया गया कि वह रेड कार्पेट पर अलग से तस्वीरें खिंचवाने के बजाय बाद में मलाइका के साथ पार्टी में शामिल हुए। समारोह खत्म होने के बाद दोनों को साथ जाते हुए भी देखा गया।
अर्जुन कपूर की मौजूदगी भी बनी चर्चा का विषय
मलाइका अरोड़ा के पूर्व पार्टनर अर्जुन कपूर भी मनीष मल्होत्रा की इस दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे और बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। अब दोनों की अलग-अलग निजी जिंदगी के बीच एक ही पार्टी में मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान मलाइका और अर्जुन की मुलाकात हुई या नहीं, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने बढ़ाई पार्टी की रौनक
मनीष मल्होत्रा की इस दिवाली पार्टी में मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन, काजोल, निसा देवगन, करिश्मा कपूर, करण जौहर और माधुरी दीक्षित सहित कई सितारों ने समारोह में शिरकत की। सितारों के पारंपरिक और आकर्षक परिधानों ने इस जश्न को और खास बना दिया।









