खरड़ से टिकट न मिलने पर अनमोल गगन मान का बड़ा बयान

 चुनाव न लड़ने का फैसला मेरा अपना था

PUNJAB DESK : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की दूसरी उम्मीदवार सूची सामने आने के बाद पूर्व विधायक अनमोल गगन मान को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। खरड़ विधानसभा सीट से परमिंदर सिंह गोल्डी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अनमोल गगन मान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए चुनाव न लड़ने के फैसले पर सफाई दी है। अनमोल गगन मान ने कहा कि उनके चुनाव न लड़ने के फैसले को टिकट कटने से जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि उन्होंने खुद पार्टी नेतृत्व के सामने चुनाव लड़ने से असमर्थता जताई थी।

अगस्त में ही केजरीवाल को बता दिया था फैसला

अपने बयान में उन्होंने बताया कि 5 अगस्त 2026 को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी। उनके अनुसार, हाल ही में केजरीवाल ने दोबारा फोन कर उनके फैसले के बारे में पूछा था, जिस पर उन्होंने अपना निर्णय कायम रहने की बात कही।

पार्टी ने भी सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करने को कहा

अनमोल गगन मान के मुताबिक, केजरीवाल चाहते थे कि वह लोगों के सामने खुद यह स्पष्ट करें कि पार्टी ने उनका टिकट नहीं काटा है, बल्कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस निर्णय से केजरीवाल पूरी तरह सहमत नहीं थे।

खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी को मिला मौका

AAP की दूसरी सूची में खरड़ विधानसभा सीट से परमिंदर सिंह गोल्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद अनमोल गगन मान के राजनीतिक भविष्य और टिकट को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब उनके बयान के बाद उन्होंने चुनाव से दूरी बनाने के अपने फैसले की वजह स्पष्ट कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *