हरिनाम संकीर्तन से गूंजा जालंधर का गुरु हरगोबिंद नगर

कार्तिक प्रभातफेरी में भक्तों ने किया दीपदान

PUNJAB DESK : कार्तिक मास के पावन अवसर पर श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से निकाली गई प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक आयोजन की शुरुआत गुरु हरगोबिंद नगर के नजदीक दिलबाग नगर स्थित दुआ परिवार के निवास से हुई। सुबह से ही इलाके में भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से भक्तिमय माहौल बन गया।

कार्यक्रम में सनी दुआ, दीपक शर्मा, विपुल सिसोदिया, हर्ष शर्मा, पार्थ सारथी प्रभु, विशाल ढल्ल, रुक्मणी प्रभु और गोबिंद शर्मा ने मंगलाचरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना तथा पंचतत्व के स्मरण के साथ संकीर्तन की शुरुआत की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के समक्ष दीप अर्पित किए और राधा दामोदर अष्टकम का गायन किया।

भजनों के साथ भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

तापस प्रभु ने ‘जय गोविंद, जय गोपाल’, ‘नंद बाबा की जय’ और ‘यशोदा मैया की जय’ के संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों के साथ श्रद्धालु भी सुर मिलाते नजर आए। पूरे क्षेत्र में हरिनाम की मधुर ध्वनि गूंजती रही। इसके बाद विशाल ढल्ल ने कृष्ण भक्ति से जुड़े भजन प्रस्तुत किए। ‘नटखट बंसी वाले’ और ‘गोकुल के राजा’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। ‘नंद लाल सहारा बन जाओ’ और ‘हरि आप सहारा बन जाओ’ के संकीर्तन ने भी भक्तों को भाव-विभोर किया। कई श्रद्धालु ठाकुर जी के समक्ष नृत्य करते हुए अपनी आस्था प्रकट करते दिखाई दिए।

अलग-अलग मोहल्लों से होकर गुजरी प्रभातफेरी

दुआ परिवार के निवास से रवाना हुई प्रभातफेरी सुभाष दुआ के घर पहुंची। इसके बाद काला भाई, दिलबाग नगर, मंजीत नगर, गुरु हरगोबिंद नगर और बस्ती गुंजा के आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं ने संकीर्तन किया। रास्ते में विभिन्न परिवारों ने महाप्रभु जी की पालकी का पुष्पवर्षा और दीपमाला के साथ स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने प्रभातफेरी में शामिल होकर भजन-कीर्तन का आनंद लिया। आयोजन में भक्तों की भागीदारी और ठाकुर जी के प्रति उनकी श्रद्धा देखने लायक रही।

दुआ परिवार ने किया प्रसाद का प्रबंध

प्रभातफेरी के समापन पर दुआ परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भगवद प्रसाद की व्यवस्था की गई। भक्तों ने ठाकुर जी को दीपदान कर कार्तिक मास के इस धार्मिक उत्सव में अपनी सहभागिता निभाई। आयोजन में पुनीत ठाकुर, अश्विनी सेठी, राकेश मग्गो, आदित्य मग्गो, राजेश दुआ, गौरव दुआ, आकाश मल्होत्रा, निताई, राकेश कश्यप, सागर, निखिल मेहरा, बॉबी मेहता, लक्की, अथर्व दुआ, नितिन खुराना, आर्यन खुराना, राजू, राजीव अरोड़ा, कृष्ण लाल दुआ, अजय कुमार गाबा, राजीव, रोहित अरोड़ा, रत्न दुआ, सोनम दुआ, संजीव अरोड़ा, रजनी, गीता, सोनाली, अदिति, गौरी, प्रीति, अंचल, निशा और पल्लवी सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *