न/शों के खिलाफ पंजाब बंद का ऐलान, किसान संगठनों की अपील

PUNJAB DESK : पंजाब में नशों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में किसान मजदूर मोर्चा चैप्टर पंजाब से जुड़ी संगठनों ने प्रदेशवासियों से पंजाब बंद को सफल बनाने की अपील की है। लुधियाना में हुई बैठक के दौरान संगठनों ने कहा कि नशों की समस्या युवाओं और बेटियों के भविष्य को प्रभावित कर रही है। इसे खत्म करने के लिए सभी लोगों को जाति, धर्म, नस्ल और क्षेत्र से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए।

सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद की घोषणा

संगठनों के मुताबिक, पंजाब बंद सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों, ट्रांसपोर्टरों, मजदूरों, रेहड़ी-फड़ी वालों, व्यापारिक संगठनों, कर्मचारियों, दूध उत्पादकों और दुकानदारों से इस अभियान में सहयोग देने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि बंद के दौरान चिकित्सा सेवाएं चालू रहेंगी।

जिला मुख्यालयों पर होंगे विरोध प्रदर्शन

प्रेस बयान के अनुसार, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर पुतला फूंक प्रदर्शन किए जाएंगे। अमृतसर में गोल्डन गेट के पास सुबह बड़ा जमावड़ा करने और नशों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की योजना है।

परविंदर सिंह झोटा को श्रद्धांजलि देने की अपील

किसान संगठनों ने कहा कि नशों के खिलाफ साझा संघर्ष को मजबूत करने के लिए पंजाबियों को आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से परविंदर सिंह झोटा को श्रद्धांजलि देने और उनके माता-पिता को समर्थन का भरोसा दिलाने की अपील की। संगठनों ने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई में समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *