एक बार फिर शुरू की गई बीआरटीएस बस सेवा, एक महीने तक निशुल्क चलेगी बसें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लुधियाना: लुधियाना में लंबे समय से बंद पड़ी BRTS (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) सेवा अब पुनः शुरू होने जा रही है। नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसका शुभारंभ कल, 7 दिसंबर को सुबह 10:15 बजे, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ अजय गुप्ता, विधायक डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर और विधायक डॉ जसबीर सिंह संधू द्वारा इंडिया गेट से किया जाएगा।

फिलहाल, 5 बसें इंडिया गेट से गोल्डन गेट रूट तक चलेंगी, जो प्रमुख स्थानों जैसे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, पुतलीघर, रेलवे स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करेंगी। इस दौरान, बीआरटीएस सेवा एक महीने तक पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि एक सप्ताह बाद बसों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को बस सेवा के समय की जानकारी मिल सकेगी।

कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने आज बीआरटीएस रूट पर ट्रायल भी लिया, जो पूरी तरह से सफल रहा। उन्होंने बताया कि बीआरटीएस रूट पर सभी जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर दिए गए हैं और अब सफाई कार्य भी रोजाना किया जा रहा है। इस रूट पर एक महीने बाद 60 कमर्शियल बसें भी चलनी शुरू हो जाएंगी, जो शहरवासियों को एक और बेहतर यातायात विकल्प प्रदान करेंगी।

लुधियाना शहरवासियों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि बीआरटीएस सेवा की पुनः शुरुआत से शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

United Punjab
Author: United Punjab

Leave a Comment

और पढ़ें