SPORTS DESK : नेपाल क्रिकेट टीम के लिए साल 2027 खास होने जा रहा है। टीम को इंग्लैंड दौरे के दौरान क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेलने का मौका मिलेगा। इस दौरे पर नेपाल की भिड़ंत बांग्लादेश के साथ 3 जून 2027 को एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में होगी। नेपाल का इंग्लैंड दौरा कुल छह मैचों का होगा। टीम दौरे की शुरुआत 1 जून को वॉर्म्सले में स्कॉटलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले से करेगी। इसके बाद 3 जून को लॉर्ड्स में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच खेला जाएगा।
दौरे के दौरान नेपाल 6 जून को वॉर्म्सले में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलेगा। इसके बाद आयरलैंड के साथ तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज होगी, जो 9, 11 और 12 जून को आयोजित की जाएगी। इन मैचों का आयोजन वॉर्म्सले और बेकनहम में होगा। नेपाल के लिए लॉर्ड्स में मुकाबला खेलना एक यादगार उपलब्धि होगी। टीम हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत करने की कोशिश कर रही है और इंग्लैंड का यह दौरा उसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा।
नेपाल के इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम:
• 1 जून – स्कॉटलैंड के खिलाफ वनडे, वॉर्म्सले
• 3 जून – बांग्लादेश के खिलाफ टी20, लॉर्ड्स
• 6 जून – आयरलैंड के खिलाफ वनडे, वॉर्म्सले
• 9 जून – आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20, वॉर्म्सले
• 11 जून – आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी20, बेकनहम
• 12 जून – आयरलैंड के खिलाफ तीसरा टी20, बेकनहम









