नई जिम्मेदारी मिलने पर सरदार मख्खन सिंह को भाजपा नेताओं ने किया सम्मानित

PUNJAB DESK :  भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सरदार मख्खन सिंह अड्डा होशियारपुर को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस नियुक्ति के बाद जालंधर स्थित भाजपा कार्यालय में उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

पार्टी पदाधिकारियों ने दी बधाई

इस कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के साथ महामंत्री योगेश धीर, दीपक तेलू, दविंदर भारद्वाज, उपप्रधान गोल्डी भाटिया, सुनील मोंटू, अश्वनी भंडारी और मनीष विज मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा पार्षद दल के नेता मनजीत सिंह टीटू, पार्षद कंवर सरताज सिंह, सचिव हिमांशु शर्मा, सनी शर्मा, बलजीत प्रिंस, जसबीर सिंह जज, शालू जी, अनुज शारदा और मोहिंदर भगत ने भी सरदार मख्खन सिंह को बधाई दी।

जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाना पार्टी की कार्यशैली का हिस्सा है। जिला प्रवक्ता के तौर पर सरदार मख्खन सिंह पार्टी की नीतियों, विचारों और जनहित से जुड़े विषयों को लोगों के सामने रखने का काम करेंगे। नेताओं ने भरोसा जताया कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी लगन और ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही उनके अनुभव और सक्रियता से जालंधर में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *