PUNJAB DESK : भारतीय जनता पार्टी की जालंधर शहरी इकाई ने संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं। जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में हुई इन नियुक्तियों के दौरान शिवसेना छोड़कर भाजपा में आए सुरिंदर रावत का स्वागत भी किया गया। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अजय भगत को लोकल बॉडी सेल का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। भोला कुशवाहा को पूर्वांचल सेल और राजू ठाकुर को अंतरराज्यीय सेल की कमान सौंपी गई है। वहीं, कमल भगत को जिला प्रवक्ता बनाया गया है।
पार्टी नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित
नियुक्तियों के बाद भाजपा नेताओं ने नए पदाधिकारियों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व विधायक केडी भंडारी, महामंत्री योगेश धीर, देविंदर भारद्वाज, दीपक तेलू और सचिव हिमांशु शर्मा सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्शन लाल भगत, विष्णु जोशी, प्रमोद कश्यप, सुभाष भगत, अश्वनी भगत, राज कुमार भगत, दीपू भगत, सतपाल भगत, मदन लाल भगत और राजीव भगत भी शामिल हुए।
जनता से संपर्क बढ़ाने पर रहेगा जोर
भाजपा के जालंधर शहरी प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने नए पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त नेताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए काम करने की अपील की।









